Lokleader Fellowship for Grassroot Changemakers

Enfold is pleased to announce the LokLeader Fellowship, an 11-month online fellowship in Hindi for grassroots changemakers who are passionate about building safer, more equitable, and informed communities through Comprehensive Sexuality, Gender Equity, and Child Safety Education.

Are you working with rural, tribal, peri-urban, or underserved communities on issues related to gender, sexuality, or child safety? Would you like to strengthen your knowledge and facilitation skills, create meaningful change in your community, and become a certified trainer? Become a LokLeader fellow!

Fellowship starts on 16th Sept 2026

KEY FOCUS AREAS:

Gender Equity | Comprehensive Sexuality Education | Personal Safety & POCSO | POSH | Disability & Inclusion

WHO CAN APPLY:

  • Individuals and NGOs working with last mile communities
  • Individuals and NGOs working on gender equity, sexuality education and child safety
  • NGOs with an annual income of upto or below 50 lakh
  • Indigenous and tribal community representatives

PROGRAMME COMMITMENT:

  • Approximately 8-10 hours per month for 11 months
  • Commitment to do a community project during the fellowship to apply the learnings.
  • Minimum 75% attendance and submission of deliverables is required for certification

LANGUAGE OF INSTRUCTION:

Hindi

Apply for the LokLeader Fellowship by 23 August 2026 (11:59 PM IST). Selected applicants will be informed by 15th August 2026.

Please note: Enfold does not provide a stipend.




एनफोल्ड को लोकलीडर फेलोशिप की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह 11 माह की ऑनलाइन (हिंदी) फेलोशिप है, जिसे जमीनी स्तर पर बदलाव लाने वाले कार्यकर्ताओं के लिए तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य व्यापक यौनिकता शिक्षा (Comprehensive Sexuality Education), लैंगिक समानता और बाल सुरक्षा के क्षेत्र में उनकी समझ और क्षमता को मज़बूत करना है, ताकि वे अपने समुदायों में सुरक्षित, समानतापूर्ण और जागरूक वातावरण बनाने में योगदान दे सकें।
क्या आप ग्रामीण, आदिवासी, अर्ध-शहरी (पेरी-अर्बन) या वंचित समुदायों के साथ लैंगिक समानता, यौनिकता या बाल सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर काम करते हैं?

क्या आप अपने ज्ञान और प्रशिक्षण कौशल को विकसित करना चाहते हैं, अपने समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं, और एक प्रमाणित प्रशिक्षक (Certified Trainer) बनना चाहते हैं?

फ़ेलोशिप 16 सितंबर 2026 से प्रारंभ होगी।

मुख्य प्रशिक्षण विषय:

लैंगिक समानता | व्यापक यौनिकता शिक्षा | व्यक्तिगत सुरक्षा एवं पॉक्सो | कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम | दिव्यांगता एवं समावेशन

कौन आवेदन कर सकता है:

  • अंतिम पंक्ति (लास्ट-माइल) के समुदायों के साथ काम करने वाले व्यक्ति और गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ)
  • लैंगिक समानता, यौनिकता शिक्षा और बाल सुरक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्ति और गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ)
  • ऐसे NGOs जिनकी वार्षिक आय ₹50 लाख या उससे कम हो
  • आदिवासी एवं स्वदेशी समुदायों के प्रतिनिधि

फेलोशिप के लिए अपेक्षित प्रतिबद्धता

  • 11 महीनों तक प्रति माह लगभग 8-10 घंटे का समय
  • फेलोशिप के दौरान सीखी गई बातों को अपने समुदाय में एक प्रोजेक्ट के माध्यम से लागू करने की प्रतिबद्धता।
  • प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए कम से कम 75% उपस्थिति तथा सभी आवश्यक असाइनमेंट/गतिविधियों (Deliverables) को पूरा करना अनिवार्य है।

आवेदन करने की अंतिम तिथि: 23 अगस्त 2026 (रात्रि 11:59 बजे IST) चयनित अभ्यर्थियों को 15 अगस्त 2026 तक सूचित किया जाएगा।

कृपया ध्यान दें: इस फेलोशिप के लिए एनफोल्ड द्वारा कोई स्टाइपेंड (मानदेय) प्रदान नहीं किया जाएगा।





Announcement